BILASPUR TEST SERIES · FAQ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कोर्स चुनने से लेकर टेस्ट देने तक—फीस, पूरा syllabus, validity, PDF और admission के सीधे जवाब।

जानकारी अपडेट: 19 अक्टूबर 2026

कोर्स और फीस

Bilaspur Test Series में कौन-कौन से courses उपलब्ध हैं?

Bilaspur Test Series में CG शिक्षक भर्ती के वर्ग 1 (व्याख्याता), वर्ग 2 (शिक्षक), वर्ग 3 (सहायक शिक्षक), CTET के पेपर 1 और पेपर 2 तथा CG SI Mains की टेस्ट सीरीज़ उपलब्ध है। अपनी परीक्षा और विषय चुनकर उपलब्ध plan देखें।

अपनी परीक्षा और कोर्स देखें →
क्या चुने हुए पद / पेपर के पूरे syllabus का अभ्यास मिलेगा?

हाँ। चुना हुआ कोर्स उस पद / पेपर के पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित है। मुख्य विषय के साथ परीक्षा में शामिल अन्य खंडों का भी अभ्यास मिलता है। कोर्स चुनते समय अपनी परीक्षा, विषय और plan का नाम मिलाएँ।

क्या टेस्ट नवीनतम syllabus और नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार हैं?

हाँ। सभी टेस्ट नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार हैं और प्रश्न नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हैं। अपने चुने हुए पद / पेपर के topic और अभ्यास का क्रम उसकी समय-सारणी में देखें।

कोर्स की समय-सारणी देखें →
Full Course और Mega-only test series में क्या अंतर है?

Full Course में टॉपिक के अनुसार अभ्यास और पूरे सिलेबस के मेगा टेस्ट मिलते हैं; साप्ताहिक टेस्ट कोर्स की योजना के अनुसार शामिल हैं। Mega-only pack में केवल पूरे सिलेबस के 15 या 20 मेगा टेस्ट होते हैं। वर्ग 2/3 के Full Course में अंतिम 15 Mega Tests पहले से शामिल हैं, इसलिए उसी कोर्स का Mega-only pack दोबारा लेना जरूरी नहीं है।

Bilaspur Test Series की website पर course fees कितनी है?

Website पर उपलब्ध courses और packs की कुल फीस नीचे दी गई है।

वर्ग 1 Full Course
₹999
वर्ग 2 Full Course
₹799
वर्ग 3 Full Course
₹599
CTET — चुना हुआ पेपर / विषय समूह
₹149
CG SI Mains — सभी पेपर वाला कोर्स
₹300
वर्ग 1 — चुना हुआ 20 Mega Tests pack
₹299
वर्ग 2 — चुना हुआ 15 Mega Tests pack
₹210
वर्ग 3 — 15 Mega Tests pack
₹160

भुगतान से पहले admission summary में अपना कोर्स, plan और अंतिम शुल्क जाँचें।

क्या वर्ग 1 के चार नए विषय एक ही 20 Mega Tests pack में हैं?

नहीं। अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास और राजनीति विज्ञान के चार अलग-अलग packs हैं। हर चुने हुए विषय के pack में उस पद के पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित 20 Mega Tests मिलते हैं। अपना विषय चुनकर उसी pack का admission लें।

क्या admission से पहले free demo test दे सकते हैं?

हाँ। Free Demo में अपना course चुनकर उपलब्ध मुफ्त टेस्ट देखें। केवल Free चिह्न वाले टेस्ट मुफ्त खुलते हैं; पूरा paid course demo में शामिल नहीं है। SI के preview में Premium टेस्टों की सूची भी दिख सकती है।

अपना free demo course चुनें →

टेस्ट और अभ्यास

किस course में कुल कितने tests हैं और उनका breakdown कहाँ मिलेगा?

हर course card में पूरी समय-सारणी के अनुसार कुल नियोजित टेस्ट और उनका breakdown दिया है। वर्ग 1 Full: 144 टेस्ट (111 टॉपिक/संयुक्त अभ्यास + 18 साप्ताहिक + 15 मेगा); वर्ग 2 गणित/SST Full: 109 (81 + 13 + 15); वर्ग 2 हिन्दी/अंग्रेज़ी Full: 75 (52 + 8 + 15); वर्ग 3 Full: 95 (69 + 11 + 15); CTET प्रत्येक पेपर: 52 (33 + 6 + 13)। SI Mains में 46 टेस्ट की योजना है: 28 टॉपिक + 18 मेगा। Mega-only packs में उनके नाम के अनुसार 15 या 20 मेगा टेस्ट हैं। नियमित Full Courses की कुल योजना और अभी खुले हुए टेस्टों की संख्या अलग हो सकती है।

अपने कोर्स का पूरा breakdown देखें →
किन courses के सभी papers एक साथ unlocked मिलते हैं?

भुगतान की पुष्टि और कोर्स सक्रिय होने पर नीचे दिए packs के सभी टेस्ट एक साथ खुलते हैं:

  • वर्ग 1: अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास और राजनीति विज्ञान के अलग-अलग Mega20 packs में चुने हुए pack के सभी 20 टेस्ट।
  • वर्ग 2: गणित, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी और अंग्रेज़ी के अलग-अलग Mega15 packs में चुने हुए pack के सभी 15 टेस्ट।
  • वर्ग 3 के Mega15 pack में सभी 15 टेस्ट।
  • CG SI Mains में सभी 46 टेस्ट — 28 टॉपिक + 18 मेगा।

इन packs में समय-सारणी की तारीख का इंतज़ार नहीं करना है। अपनी course validity के भीतर सुविधानुसार टेस्ट दें।

नियमित Full Course के tests कब खुलते हैं?

वर्ग 1, वर्ग 2, वर्ग 3 और CTET के नियमित Full Courses में टेस्ट कोर्स की समय-सारणी के अनुसार खुलते हैं। Login करके अपने कोर्स में उपलब्ध और आगामी टेस्ट देखें। CG SI Mains तथा अलग Mega-only packs में सभी टेस्ट एक साथ खुलने का नियम है।

क्या online test की PDF डाउनलोड करके offline अभ्यास कर सकते हैं?

हाँ। Website या Student App पर online टेस्ट दें। Offline अभ्यास के लिए Student App से टेस्ट की PDF डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें और घर या अपने अध्ययन स्थान पर टेस्ट दें। PDF डाउनलोड करने का यह विकल्प Student App में है।

Validity और devices

क्या मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर टेस्ट दे सकते हैं? क्या App जरूरी है?

मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के browser में वेबसाइट खोलकर online टेस्ट दे सकते हैं; इसके लिए App install करना जरूरी नहीं है। Student App में भी टेस्ट देने का विकल्प है। PDF डाउनलोड और प्रिंट से अभ्यास के लिए Student App का उपयोग करें। डिवाइस से जुड़े login नियम अपने Access Page पर देखें।

CTET test series की validity कितने दिन है?

CTET के चुने हुए पेपर / विषय समूह की validity भुगतान की पुष्टि से 60 दिन है। यह अवधि हर नए admission के भुगतान की पुष्टि से शुरू होती है। Website पर चुने हुए CTET पेपर / विषय समूह की फीस ₹149 है।

CG SI Mains test series की validity कितनी है?

CG SI Mains की validity भुगतान की पुष्टि से 105 दिन है। कोर्स सक्रिय होने पर सभी 46 टेस्ट एक साथ खुलते हैं, इसलिए समय-सारणी की तारीख का इंतज़ार नहीं करना है। Website पर इस सभी-पेपर कोर्स की फीस ₹300 है।

वर्ग 1, वर्ग 2 और वर्ग 3 के courses कब तक valid हैं?
वर्ग 1 के नियमित Full Courses
31 दिसंबर 2026 तक
वर्ग 2/3 के Full और Mega15 packs
31 दिसंबर 2026 तक
वर्ग 1 के अलग चार Mega20 packs
30 नवंबर 2026 तक

यह नए admission की validity है। पुराने admission की अपनी expiry Login करके देखें; पहले से मिली अधिक validity कम नहीं की जाएगी। इनकी validity बताई गई तारीख को रात 11:59:59 बजे IST तक है। यह निश्चित अंतिम तारीख है; admission लेने की तारीख से अलग दिनों की अवधि नहीं जुड़ती।

Website से खरीदा हुआ course Student App में भी चलेगा?

हाँ। Website से भुगतान के बाद मिले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और Access Code से वही खरीदा हुआ course Student App में भी खोल सकते हैं। एक ही course और plan का content समान रहता है। App में सीधे खरीदते समय उसका अंतिम शुल्क उसी खरीद स्क्रीन पर जाँचें।

एडमिशन, भुगतान और सहायता

Bilaspur Test Series में online admission कैसे लें?

पहले परीक्षा, विषय और plan चुनें। Admission summary में course, कुल फीस, tests और validity जाँचें; फिर अपनी जानकारी भरकर भुगतान करें। Payment के बाद उसी admission browser tab पर वापस आएँ और verification पूरा होने दें। Access Page पर मिले मोबाइल नंबर और Access Code से अपने टेस्ट खोलें।

भुगतान हो गया, लेकिन Access Code या course access नहीं मिला तो क्या करें?

भुगतान के बाद उसी admission browser tab पर वापस आएँ और verification पूरा होने दें। Access Page खुलने पर अपना मोबाइल नंबर और Access Code सुरक्षित रखें। पैसे कटने के बाद भी access न मिले तो दोबारा भुगतान करने से पहले support से जाँच कराएँ। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और payment reference साथ रखें।

भुगतान / Access Code की सहायता लें →
Access Code खो गया है या Login नहीं हो रहा है तो क्या करें?

अपने Access Page पर मिला रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और Access Code इस्तेमाल करें। Code खोने, गलत code के संदेश या device संबंधी समस्या आने पर support से संपर्क करें। जाँच के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बताएँ।

Login की सहायता लें →
Login के बाद मेरे course के tests नहीं दिख रहे हैं तो क्या करें?

पहले खरीदे हुए विषय, plan और validity की जाँच करें। नियमित Full Course में आगामी टेस्ट समय-सारणी के अनुसार खुलते हैं। SI Mains या Mega-only pack सक्रिय होने के बाद उसके सभी टेस्ट न दिखें तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और course का नाम देकर support से जाँच कराएँ।

गलत course खरीद लिया है; course change या refund कैसे पूछें?

Course change या refund की शर्तें जानने के लिए support से लिखित जानकारी लें। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, खरीदा हुआ course और payment reference बताएँ। बदलाव या refund की पुष्टि मिलने से पहले दूसरा भुगतान न करें।

Course change / refund की शर्तें पूछें →

जवाब नहीं मिला?

सहायता: सोमवार–शनिवार, शाम 6 से रात 9 बजे IST

96699 46966
WhatsApp पर पूछें